Parents Day क्यों मनाया जाता है ?
दुनिया के कई देशों में मनाए जाने वाले 'पेरेंट्स डे' की शुरुआत साल 1994 में अमेरिका में हुई थी।
राष्ट्रपति बिल क्लिंटन ने इसकी शुरुआत की थी। उसके बाद से हर साल राष्ट्रीय पेरेंट्स डे मनाया जाता है।
हर साल जुलाई महीने के चौथे रविवार को 'पेरेंट्स डे' मनाया जाता है।
दरअसल, पहले दक्षिण कोरिया में मातृ दिवस और पितृ दिवस अलग-अलग मनाया जाता था,
लेकिन बाद में इसे एक करके 'पेरेंट्स डे' मनाने का फैसला किया गया।
इसे मनाने का मुख्य उद्देश्य माता-पिता के प्रति आभार और सम्मान प्रकट करना है।