Malaika Arjun Wedding: जल्द ही शादी के बंधन मे बंधेंगे मलाइका और अर्जुन, इस महीने मे करेंगे दोनों शादी

Malaika Arjun Wedding: अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) और मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora)  के रिश्ते के चर्चे तो आए दिन होते ही रहते हैं. लेकिन अब खबर सामने आ रही है कि यह जोड़ा जल्द ही शादी करने वाला है.

Malaika Arjun Wedding: बॉलीवुड का सबसे चर्चित कपल अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) और मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाले हैं. जी हां, अगर आप भी इस कपल को शादी के बंधन में बंधते हुए देखना चाह रहे हैं तो यह खबर आपके लिए खुशी देने का मौका हो सकती है क्योंकि दोनों कब शादी के बंधन में बंधेंगे यह बात सामने आ चुकी है और यकीनन आप भी इस बारे में जरूर जानना चाह रहे होंगे.

मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) और अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) लंबे समय से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं. दोनों एक्टर्स करीब 4 साल से भी अधिक समय से एक दूसरे के साथ हैं. दोनों अक्सर साथ में स्पॉट किए जाते हैं. इनके रिलेशनशिप की चर्चा आए दिन होती रहती है. 48 साल की मलाइका और 36 साल के अर्जुन ने अब इस रिश्ते को नाम देने का मन बना लिया है.

एक बॉलीवुड पोर्टल ‘बॉलीवुड लाइफ’ की रिपोर्ट के मुताबिक, एक दूजे के प्यार में पागल अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा अपने रिश्ते को अब शादी में तब्दील कर देना चाहते हैं. इस साल नवंबर या दिसंबर की सर्दियों में अर्जुन और मलाइका शादी के बंधन में बंध सकते हैं.

अर्जुन और मलाइका के गेस्ट लिस्ट मे करीना कपूर खान का नाम पक्का

अर्जुन की तरफ से पूरी कपूर फैमिली और मलाइका के पैरेंट्स और बहन अमृता अरोड़ा के अलावा इन दोनों की करीबी बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर खान गेस्ट लिस्ट में पक्का रहेंगी. पोर्टल को सूत्रों से पता चला है कि अपनी शादी के रजिस्ट्रेशन के समय मलाइका अरोड़ा सिंपल और एलीगेंट साड़ी पहनने वाली हैं जबकि अर्जुन कपूर सिंपल कुर्ते में नजर आएंगे. वहीं शादी में दोनों डिजाइनर वेस्टर्न आउटफिट में नजर आएंगे.

सादगी से मुंबई में होगी अर्जुन कपूर और मलाइका अरोरा की शादी

खबरों की माने तो अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा की शादी में ज्यादा तामझाम नहीं होगा बल्कि फैमिली और क्लोज फ्रेंड्स की मौजूदगी में मुंबई में ही शादी होगी. बॉलीवुड में इंटीमेट वेडिंग के ट्रेंड की तर्ज पर अर्जुन-मलाइका भी शादी करने की प्लानिंग कर रहे हैं. अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा शादी की पार्टी से पहले अपनी शादी को रजिस्टर करवाएंगे. इनकी शादी में बॉलीवुड के गिने-चुने सेलेब्स और फैमिली मेंबर्स ही शिरकत करेंगे. हालांकि किसी तरह की ऑफिशियल सूचना नहीं मिली है.

मलाइका पहले भी कह चुकी हैं शादी की बात

बता दें कि अर्जुन कपूर तो पहली बार शादी करने जा रहे हैं जबकि मलाइका अरोड़ा की दूसरी शादी है. एक इंटरव्यू में एक्ट्रेस ने कहा था कि ‘वह दोनों अपने रिलेशनशिप का फ्यूचर देखते हैं. मेरे लिए अर्जुन कपूर सबसे सही इंसान हैं और हम अपने एक रिश्ते  को एक नाम देना चाहते हैं’.

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

DMCA.com Protection Status